फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were administered the cleanliness pledge.

Meerut News: विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

Fri, 18 Sep 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Students were administered the cleanliness pledge.
सरधना। सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों को फोर-बिन सेग्रीगेशन की जानकारी और शपथ दिलात
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में फोर-बिन सेग्रीगेशन और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कूड़े-कचरे के उचित पृथक्करण, निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।
विद्यार्थियों को फोर-बिन सेग्रीगेशन के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और अन्य निर्धारित श्रेणी के कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालने से कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण संभव है। विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर पालिका कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि स्वच्छ सरधना के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना प्रभावी पहल है, क्योंकि बच्चे अपने परिवार और समाज तक स्वच्छता का संदेश पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed