फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students warned of hunger strike

छात्रों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Fri, 13 Nov 2020 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students warned of hunger strike
मेरठ। भाई की गलत तरीके से नियुक्ति कराने में फंसे डीन शिक्षा प्रो. जेएस भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। छात्रों ने बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार से जेएस भारद्वाज की नियुक्ति के मामले में विवि जांच स्पष्ट करे।
विज्ञापन

इस मामले में अधिवक्ता आदेश प्रधान एवं आनंद प्रकाश सिद्धार्थ के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार से मुलाकात की। आदेश प्रधान ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह कैंपस में नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। नियमों को ताक पर रखकर प्रो. भारद्वाज ने भाई को गलत तरह से नियुक्त कराया। वहीं, नियम विरुद्ध प्रैक्टिकल में भी भेजा। छात्रों ने कहा कि इस मामले में दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने वाले कर्मचारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस प्रकरण में विनोद शर्मा पर कार्रवाई हो तथा प्रो. जेएस भारद्वाज पर भी नियम विरुद्ध कार्य करने के चलते कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि प्रो. जेएस भारद्वाज ने जिस समय कैंपस में शिक्षक पद पर आवेदन किया था तो उनका नेट नहीं था। विवि की समिति इस बारे में जल्द से जल्द स्पष्ट करें। छात्रों ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करती है और दूसरी ओर इतने बड़े भ्रष्टाचार को विवि दबाने की कोशिश में है। इस प्रकरण को लेकर छात्रों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी ट्वीट किया है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई तो वे दीपावली के बाद कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यहां छात्र आनद प्रकाश सिद्धार्थ, सोनू, अमित चौधरी और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed