फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students walk through contaminated water to reach school

Meerut News: दूषित पानी से गुजरकर स्कूल जाते हैं छात्र

Sun, 17 May 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Students walk through contaminated water to reach school
गांव रछौती मे रास्ते मे भरे नालियाे के गंदे पानी को दिखाते जिपं सदस्य अमित कसाना फौजी। स्त्रोत:
रछौती के प्राथमिक स्कूल के सामने जलभराव से हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। क्षेत्र के गांव रछौती में सड़क पर नालियों का गंदा पानी प्राथमिक स्कूल के सामने भरा है, जिससे प्राथमिक स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
रछौती गांव जिसकी आबादी करीब 7000 है ।गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने नालियों का पानी सड़क पर भरा है। जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी जैसे ही इस रास्ते से अपने वाहन से निकले तो यहां का बुरा हाल देख रुक गए। उन्हें ग्रामीणों ने समस्या बताई। उन्होंने मेरठ में डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि बलजोरा ने बताया कि तालाब पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर घर बना लिए जिससे हल्की बारिश होने पर भी नालियों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र दिया कि उक्त तालाब को कब्जा मुक्त कराया जा सके जिससे पानी की निकासी सही ढंग से हो सके और सड़क पर पानी न भरे। ग्राम पंचायत सचिव अनीस अहमद ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जों को हटवाने के लिए अधिकारियों से मिलकर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed