फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students visited the space exhibition

Meerut News: विद्यार्थियों ने देखी अंतरिक्ष प्रदर्शनी

Sat, 13 Dec 2025 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Students visited the space exhibition
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की छात्राएं। (स्त्रोत स्कूल) 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी केएल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में इसरो की विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित होकर वैज्ञानिक बनने की इच्छा जताई। विद्यार्थियों ने राॅकेट लांच होने का लाइव प्रदर्शन देखा।

विद्यार्थियों को मंगलयान, आदित्य एल वन, गगनयान जीएसएलवी, एमके 3, निसार और आने वाला चंद्रयान 4 जैसे मॉडल को देखने का मौका मिला। विद्यार्थियों ने रिमोट सेंसिंग, कम्युनिकेशन सेटेलाइट आदि के स्टाल भी देखे। प्रशिक्षित गाइड ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में न केवल नई जिज्ञासा उत्पन्न करती हैं, अपितु विद्यार्थियों के अंदर वैज्ञानिक बनने की छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के नए रास्ते दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed