{"_id":"692b1ffff77dfd58d302a7e8","slug":"students-took-a-pledge-to-protect-plants-by-adopting-them-meerut-news-c-72-1-mct1014-144773-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पौधे गोद लेकर छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पौधे गोद लेकर छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Sat, 29 Nov 2025 10:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में शनिवार को साप्ताहिक कार्यक्रम वीकेंड अभिव्यक्ति का आयोजन हुआ। छात्रों ने सम सामयिक मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता व क्विज में हिस्सा लिया। उसके इसके बाद परिसर में 50 से ज्यादा पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।
भाषण प्रतियोगिता में एसआईआर (मतदाता सूची रिवीजन), भारतीय संविधान, बिहार चुनाव और भारत में शादियां जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने तर्कपूर्ण व शोधपूर्ण विचार रखे। क्विज में प्रथम स्थान अब्दुल्ला हसन, प्रेरणा भारती व प्रियांशु चौधरी की टीम ने, जबकि द्वितीय स्थान कृष्णा भाटिया व सिद्धि ने हासिल किया। भाषण में संध्या ने पहला स्थान जीता। प्रतियोगिता का संचालन लव कुमार सिंह और मूल्यांकन डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के बाद पावन चिंतन धारा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पौधारोपण अभियान चला। शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने नीम, पिलखन, जामुन, बरगद, गुलमोहर, मौलश्री जैसे 50 से अधिक पौधे लगाए और एक-एक पौधा गोद लिया। उनकी नियमित देखभाल की शपथ ली। निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने कहा वायु प्रदूषण के इस दौर में पौधारोपण जीवनदान है। डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. बीनम यादव, मितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।