फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students took a pledge of allegiance to the Constitution.

Meerut News: छात्रों ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

Tue, 02 Dec 2025 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge of allegiance to the Constitution.
विज्ञापन समाचार
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान और संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निदेशक व पूर्व न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा और प्रधानाचार्या प्रो. रीना बिश्नोई के नेतृत्व में दोनों आयोजन संपन्न हुए।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह में छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। निदेशक राजेश चंद्रा ने कहा नशा आज युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन बन चुका है। इससे अपराध बढ़ रहे हैं, परिवार टूट रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद-47 में राज्य को मादक पदार्थों पर रोक लगाने का दायित्व दिया गया है। प्रो. रीना बिश्नोई ने कहा कि पारिवारिक उपेक्षा, तनाव और गलत संगत नशे की जड़ हैं। हमें मिलकर नशा मुक्त समाज बनाना है। इसी क्रम में संविधान दिवस पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर विशेष व्याख्यान और कई कार्यक्रम हुए। मुख्य वक्ता प्रो. वैभव गोयल ने 1935 के भारत सरकार अधिनियम से लेकर संविधान निर्माण की पूरी यात्रा के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज की टीम ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर श्रमिक बाल विद्यालय में बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार और हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। एना सिसोदिया व अरशद आलम ने कुपोषण, तस्करी और छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया। सांस्कृतिक समिति ने ई-पोस्टर प्रतियोगिता कराई जिसमें छात्रों ने डॉ. अंबेडकर और संविधान के मूल्यों को खूबसूरत अंदाज में दर्शाया। कार्यक्रम में डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. आफरीन अलमास, शालिनी गोयल, सोनल जैन, मुस्कान श्रीवास्तव, आशुतोष देशवाल समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed