फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showcased their talent in the yoga competition.

Meerut News: विद्यार्थियों ने योगासन प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Tue, 13 Oct 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the yoga competition.
- बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंगानगर स्थित बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों और योग संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ एकाग्रता, अनुशासन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यालय के निदेशक आशीष मोहन शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने पारंपरिक योगासन का प्रदर्शन किया।
सब-जूनियर बालक वर्ग में द अर्नव स्कूल ने प्रथम, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय और ऋषि योगशाला ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में द अध्ययन स्कूल प्रथम, द अर्नव स्कूल द्वितीय और कन्या गुरुकुल तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में द अध्ययन स्कूल की गिरिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में ऋषि योगशाला प्रथम, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और डी अध्ययन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में सीसीएसयू विश्वविद्यालय परिसर के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि योग बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक संतुलन और अनुशासन विकसित करने में भी सहायक है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed