फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students showcase their skills in Amar Ujala National Olympiad exam

Meerut News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों ने दिखाया कौशल

Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their skills in Amar Ujala National Olympiad exam
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए छातत्रात्राएं। स
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में उत्साहपूर्वक हुई परीक्षा, अभिभावक भी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अमर उजाला द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संपन्न हुई। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।

पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें एसजी वर्ल्ड स्कूल सरधना से 72, ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना से 10 और केके पब्लिक स्कूल से दो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षार्थियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी। लगभग एक घंटे की परीक्षा में छात्रों ने अंग्रेजी विषय से जुड़े प्रश्नों को हल किया और आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह परीक्षा रोचक और ज्ञानवर्धक लगी। कई छात्रों ने बताया कि वह पहले भी ओलंपियाड परीक्षा में भाग ले चुके हैं, लेकिन अमर उजाला की यह परीक्षा उन्हें विशेष रूप से प्रेरणादायक लगी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता, डॉ. अल्पना शर्मा और डॉ. उत्तम सिंह ने परीक्षा आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए छातत्रात्राएं। स

सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए छातत्रात्राएं। स

सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए छातत्रात्राएं। स

सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल हुए छातत्रात्राएं। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed