{"_id":"68f10bab95668303530b74bb","slug":"students-set-up-food-stalls-and-created-awareness-about-drug-abuse-meerut-news-c-73-1-mct1008-105365-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र-छात्राओं ने लगाए व्यंजन स्टाॅल, नशे के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र-छात्राओं ने लगाए व्यंजन स्टाॅल, नशे के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम शामिल ब्रहमाकुमारी। कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा स्वनिर्मित खाद्य-सामग्री तथा हस्तकला कृतियों का आयोजन किया गया। वाणिज्य वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल लगाए। इनमें हस्तनिर्मित उत्पाद, खान-पान सामग्री, खेल गतिविधियों तथा कला प्रदर्शन शामिल रहे।
उद्घाटन प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से राजयोगिनी लक्ष्मी, वीके राधा, वीके सुमन, वीके ज्योति ने संयुक्त रूप से किया। विभागाध्यक्ष डॉ. दयाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, रचनात्मक तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना था। इस दौरान डाॅ. प्रतिमा यादव, अनिल कुमार, डाॅ. रजनीश मिश्रा, डाॅ. जितेंद्र चंद्र मिश्रा, डाॅ. विरेंद्र सिंह यादव, डाॅ. विशाल चौधरी, डाॅ. अनिता व प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर कॉलेज में छात्रों को नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोबाइल वैन प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूकता सह संवेदीकरण एवं नशे के होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही अपने आसपास रहने वाले पड़ोसियों, रिश्तेदारों व अपने अभिभावकों को भी नशे की लत के प्रति जागरूक करने एवं नशे की लत से छूटने के तरीकों को बताया।
विज्ञापन
इस दौरान डाॅ. रीना तोमर, डाॅ. अनिता, अनिल, डाॅ. रजनीश मिश्रा, डाॅ. जितेंद्र चंद्र मिश्रा, डाॅ. विरेंद्र सिंह यादव, डाॅ. विशाल चौधरी, डाॅ. अनिता, प्रशांत, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. नीरज तोमर व डाॅ. ऋतु मौजूद रहे।