फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student's scooter stolen from outside coaching centre

Meerut News: कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्र की स्कूटी चोरी

Wed, 20 May 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Student's scooter stolen from outside coaching centre
कोचिंग सेंटर के बाहर से स्कूटी चोरी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी ध्रुव गोस्वामी ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनका छोटा भाई विश्व वैभव गिरि 17 मई को दोपहर करीब तीन बजे सेंट्रल मार्केट स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। उसने स्कूटी कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह बाहर आया तो स्कूटी वहां से गायब थी। छात्र ने आसपास के क्षेत्र में स्कूटी की काफी तलाश की थी। लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
-----
पुलिस ने हमले का आरोपी पकड़ा
मेरठ। लोहिया नगर पुलिस बुधवार को चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वर्ष से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जाकिर कॉलोनी निवासी समीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
ढाई किलों गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
मेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने चिंदौड़ी पुलिया के पास युवक का संदिग्ध युवक को खड़े देखा। पुलिस ने युवक के चेकिंग ली। पुलिस को आरोपी के पास ढाई किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जाकिर कालोनी निवासी साकिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed