फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students protest in Collectorate regarding UPPSC exam

Meerut News: यूपीपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों का कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

Thu, 14 Nov 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Students protest in Collectorate regarding UPPSC exam
मेरठ। यूपीपीएससी परीक्षा में बदलाव होने को लेकर बुधवार सुबह छात्रों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में जाते समय भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज को छात्रों ने रोक दिया। छात्र बोले, जब तक प्रदर्शन करेंगे, तब तक डीएम से किसी को नहीं मिलने देंगे। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि छात्रों को डीएम ने बुलाया और उनका शिकायती पत्र ले लिए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा एक ही दिन होनी चाहिए, जिससे गड़बड़ी होने की गंजाइश न बचे।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया है कि आयोग ने यूपीपीएससी परीक्षा को दो दिन कराने का निर्णय लिया है। जिसमें परीक्षा में भेदभाव और धांधलेबाजी होने के आसार ज्यादा है। इस मांग को लेकर 60-70 छात्र प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। छात्रों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। एसीएम ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह डीएम से मुलाकात करने पर अड़ गए। छात्रों ने करीब 30 मिनट प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र प्रशांत कुमार, केशव त्यागी, सागर शर्मा, सौरभ, तुषार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed