फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students prepared a 13 feet tall Ravana.

Meerut News: विद्यार्थियों ने 13 फीट ऊंचा रावण तैयार किया

Tue, 30 Sep 2025 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Students prepared a 13 feet tall Ravana.
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में  विजयादशमी का पर्व मनाते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विजय दशमी का पर्व उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने किया। विद्यार्थियों ने राम, सीता, लक्ष्मण हनुमान और रावण की वेशभूषा धारण कर रामलीला का मंचन किया। छात्र आरव ने राम, शिवांश ने लक्ष्मण, आरोही ने सीता और रियांश शर्मा ने हनुमान का रूप धारण किया। राम, रावण, सीता और हनुमान जैसे पात्रों की सजीव प्रस्तुति ने सभी को रामायण काल की घटनाओं का साक्षात अनुभव कराया। बच्चों के अभिनय, संवाद अदायगी और मंच पर आत्मविश्वास ने सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने 13 फीट ऊंचा रावण तैयार किया। प्रबंधक व प्रबंधिका ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed