{"_id":"68c2f251eb404ac9970e7e47","slug":"students-of-navodaya-vidyalaya-planted-saplings-along-with-villagers-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109635-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया पौधरोपण
विज्ञापन
सरधना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने गांवों में पौधारोपण अभियान च
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने गांवों में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल के तहत बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर न केवल पौधे लगाए बल्कि पुराने पौधों की भी देखभाल की।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार व शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के मार्गदर्शन में यह अभियान तेजी से चल रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रजपुरा ब्लॉक के इंचौली गांव में कक्षा आठवीं की छात्रा रितिका ने अभिभावकों नवीन कुमार, सुमन, ओमवती, मुकेश कुमार और शेखर के साथ मिलकर पौधरोपण किया। रितिका ने पुराने पौधों की निराई-गुड़ाई कर उनकी देखभाल का भी जिम्मा लिया।
जानसठ ब्लॉक के डालूहेड़ा गांव में कक्षा आठवीं की छात्रा निधि यादव ने पिता रवींद्र यादव के साथ पौधरोपण किया। दौराला ब्लॉक के रोशनपुर डोरली गांव में कक्षा नौवीं की छात्रा आयुषी गौतम और पोहल्ली गांव के वंश कुमार ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।