{"_id":"67631609c7d4bb3c730db429","slug":"students-of-council-schools-will-study-ai-coding-and-cyber-security-meerut-news-c-26-1-aur1003-133660-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एआई कोडिंग व साइबर सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एआई कोडिंग व साइबर सुरक्षा का पाठ
Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को डिजिटल लिटरेसी के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में पढ़ाया जाएगा। डायट में शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिससे कि वह बच्चों को इसकी पढ़ाई करा सकें।
जनपद में 596 परिषदीय स्कूल है, जिसमें लगभग 80 हजार बच्चे नामांकित हैं। बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाने की कवायद तेज हो गई है। जूनियर कक्षाओं की विज्ञान की किताब में कंप्यूटर पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है।
अभी तक जूनियर कक्षाओं में विज्ञान की किताब में कंप्यूटर चैप्टर के रूप में शामिल था, लेकिन अब जो नई किताब आई है उसमें किताब के अंतिम भाग में कंप्यूटर के चैप्टर के स्थान पर विस्तृत पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। इससे बच्चों को एआई सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी होगी।
विज्ञापन
कक्षा छह से कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, तार्किक सोच, कोडिंग, पाइथन टोकंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जोड़ा गया है। कक्षा आठ में विज्ञान विषय में विद्यार्थी नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा, माइक्रोसाॅफ्ट वर्ड, एक्सेल, कोडिंग, पाइथन में यूजर इनपुट के साथ-साथ डेटा और एआई के बारे में पढ़ाया जाएगा।
विभाग की तरफ से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बीएसए लता राठौर ने बताया कि जिन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है अब वह स्कूलों में बच्चों को इसका ज्ञान कराते हुए जागरूक करेंगे।