फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students of 1976 batch of Government Inter College Meerut gathered on Golden Jubilee.

Meerut News: गोल्डन जुबली पर जुटे राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के 1976 बैच के छात्र

Sun, 26 Apr 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students of 1976 batch of Government Inter College Meerut gathered on Golden Jubilee.
मोदीपुरम - गोल्डन जुबली कार्यक्रम में 1976 के पुरातन विद्यार्थी शामिल।
मोदीपुरम। राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के वर्ष 1976 बैच के भूतपूर्व छात्रों ने शनिवार को गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पल्लवपुरम स्थित मैनेजमेंट हाउस में संपन्न हुआ। करीब पांच दशक बाद एक मंच पर जुटे पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन


उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए कार्यक्रम को यादगार बनाया। भूतपूर्व छात्रों के साथ उनकी पत्नियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सभी ने मिलकर गीत, कविताएं और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया। वर्षों बाद मिले साथियों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने विद्यालय को व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला बताया। उन्होंने 1976 बैच की एकजुटता को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत कहा।
विज्ञापन

विशेष अतिथि उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने पूर्व छात्रों की एकजुटता को सराहनीय बताया। एमएमए के निदेशक सरदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। यह आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा भी देते हैं। समारोह में अमेरिका से राकेश देसाई और चंडीगढ़ से कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि बत्रा जैसे पूर्व छात्र शामिल हुए। सेवानिवृत्त जिला जज अंबरीश कुमार तिवारी और डॉ. राहुल मित्तल भी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो. सुनील दत्त शर्मा व ज्ञान प्रकाश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। संजय रस्तौगी ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed