फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students made an educational tour to the Agricultural University.

Meerut News: कृषि विवि में विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण

Sat, 29 Nov 2025 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Students made an educational tour to the Agricultural University.
मोदीपुरम- कृ​षि विवि में शै​क्षिक भ्रमण के लिए पहुंचे विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में शनिवार को सिखेड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय की टिशु कल्चर प्रयोगशाला का शैक्षिक भ्रमण किया।

विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान नई तकनीक का अवलोकन किया। कुलपति प्रो. केके सिंह के निर्देशन में कृषि विवि में अधिक से अधिक स्कूलों विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंच रहें हैं। भ्रमण कराने का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं कृषि विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। डायरेक्टर ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को टिशु कल्चर से पौधों का विकास कैसे किया जाए की जानकारी दी गई। डॉ. निधि सिंह ने बताया कि सीड मनी के अंतर्गत इस परियोजना पर शोध कार्य किया जा रहा है। विवि परिसर में छात्र-छात्राओं ने मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, कृषि महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया। भ्रमण में लगभग 280 विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान प्रधानाार्य सुनील कुमार, मोहम्मद अख्तर, नरेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, रशीद खान, उषा सिंह, महिमा, नीता, रेनू, हेमलता, तान्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed