{"_id":"69f4bc3b9f7b8574b60198e6","slug":"students-learned-the-nuances-of-modern-technology-meerut-news-c-72-1-mct1014-152647-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों ने सीखी आधुनिक तकनीकों की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों ने सीखी आधुनिक तकनीकों की बारीकियां
Fri, 01 May 2026 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 01 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के 33 छात्र-छात्राओं ने इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एवं ट्रेनिंग सेंटर रामनगर उत्तराखंड का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग, परीक्षण (टेस्टिंग), गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन संबंधी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई। केंद्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्योग में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों और उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया, जिससे उन्हें अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर डॉ. अमित शर्मा, इंजीनियर जीएस कांत, डॉ. कवि भूषण, ऋतु शर्मा और सोहन पाल शर्मा भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रों ने उद्योग विशेषज्ञों से संवाद कर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और वर्तमान औद्योगिक मानकों की जानकारी प्राप्त की। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के कौशल विकास और करियर उन्मुख शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।