फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students learned discipline in the camp.

Meerut News: शिविर में छात्र-छात्राओं ने सीखा अनुशासन

Thu, 18 Dec 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Students learned discipline in the camp.
स्काउट गाइड में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्रा फोटो स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव डालूहेड़ा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्टेट हेडक्वार्टर कमिश्नर विवेक तरार, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक सुधांशु यादव और अध्यक्ष मूलचंद यादव रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बबीता ढाका ने की। छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक चिकित्सा, कैपिंग, नॉटिंग, टेंट पिचिंग, गैजेट मेकिंग, फायर लाइटिंग, ट्रैकिंग, सिग्नलिंग एवं आपदा प्रबंधन जैसी विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रैंड कैंप फायर, योग सत्र एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे स्काउट्स व गाइड्स को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि स्टेट हेडक्वार्टर कमिश्नर विवेक तरार ने स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल सिद्धांतों, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन, देश सेवा एवं मानवता की सेवा पर बल दिया। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक माथुर, कविता, चेतना, भारती, कशिका, साची, ऋषभ, राशि, रुचि आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed