फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students launched a public awareness campaign

विद्यार्थियों ने जन जागरुकता अभियान चलाया

Mon, 08 Sep 2025 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Students launched a public awareness campaign
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने साक्षरता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग
सरधना। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में विविध शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के मार्गदर्शन में रंग-बिरंगे पोस्टर तैयार कर समाज को साक्षरता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं की छात्रा राघवी पांचाल ने अभिभावकों सुरेंद्र पांचाल, वेदवती पांचाल एवं दीपक पांचाल के सहयोग से अपने गांव सकौती टांडा में जन-जागरूकता अभियान चलाया। राघवी के पोस्टर में निरक्षरता के अंधकार को मिटाओ, ज्ञान का दीप जलाओ जैसे संदेश उकेरे गए। वहीं, कक्षा 11वीं के ही छात्र कार्तिक गुप्ता ने अपने माता-पिता पिंकी गुप्ता और आदेश गुप्ता के साथ पाथौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों व ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया। कार्तिक ने उन्हें साक्षरता की ओर प्रेरित किया, जिसकी प्रधानाचार्य कल्पना यादव ने सराहना की। छात्र अतफ, आवेश खान, आदित्य ने पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया कि शिक्षा जीवन की असली पूंजी है और साक्षर समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed