फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students launched a cleanliness drive

Meerut News: छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Sun, 28 Sep 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students launched a cleanliness drive
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर जागरूक किया। छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से अपनी प्रतिभा भी दिखाई। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी की सुरक्षा एवं लैंगिक समानता के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को आपातकालीन सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर नोट कराए गए। इस अवसर पर विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, डॉ. देवपाल सिंह, संगीता, डॉ. निधि जैन, डॉ. अलका वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed