{"_id":"6915e8216edc161eff046042","slug":"students-created-ruckus-in-vidya-university-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105547-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्या यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्या यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विद्या यूनिवर्सिटी में छात्रों को हंगामा करते हुए छात्र फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचली में स्थित विद्या यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार को छात्रों ने लेट फीस के नाम पर अवैध वसूली व शोषण करने का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर हंगामा होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर विचार कर मानने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने धरना और हंगामा समाप्त किया।
विद्या विश्वविद्यालय में सुबह कॉलेज खुलते ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्र हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन लेट फीस शुल्क व एनसीसी शुल्क के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहा है। कोई छात्र अगर इसका विरोध करता है तो उसका नाम काटने की धमकी यूनिवर्सिटी प्रशासन देता है। इसे लेकर छात्रों में काफी समय से रोष है। बाद में हंगामा कर रहे छात्र यूनिवर्सिटी गेट पर आकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से बात कर उनकी मांगों पर विचार कर मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। यूनिवर्सिटी के प्रेस प्रवक्ता पारस खंडूजा ने बताया कि छात्रों के पास फीस जमा करने का दिसंबर तक का समय है।