{"_id":"6accd83e64d226878e095571","slug":"students-conveyed-a-message-of-environmental-conservation-by-planting-saplings-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108963-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के हरित क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने के महत्व को भी समझा।
कार्यक्रम कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन और महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ आरएस सेंगर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पौधे वायु की गुणवत्ता सुधारने जैव विविधता को बनाए रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम में डॉ पंकज चौहान, डॉ अमित कुमार बालियान,डॉ रेखा दीक्षित, डॉ बुद्धेश गौतम, डॉ नीलेश कपूर, डॉ पुरुषोत्तम, डॉ निधि सिंह, डॉ दीपाली सिंह और प्रोफेसर रविंद्र कुमार का सहयोग रहा। इस मौके पर रेमजिम गुप्ता, हर्ष उपाध्याय, अम्बिका श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता,प्रियांशी सहित प्रथम वर्ष के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।