फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students can submit their examination forms in colleges till 10th December

Meerut News: महाविद्यालयों में दस दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करा सकते हैं विद्यार्थी

Mon, 09 Dec 2024 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students can submit their examination forms in colleges till 10th December
सहारनपुर। संस्थागत स्नातक और स्नातकोत्तर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। संबंधित विद्यार्थी दस दिसंबर तक महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा दिसम्बर-2024 में होनी हैं। इससे संबंधित संस्थागत स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी और बीकॉम (राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020) की मुख्य और बैक पेपर परीक्षाएं होनी हैं। एमए, एमएससी और एमकॉम (राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020) व एमएफए, एमएड, एमपीएड, एमएजेएमसी और एमएससी कृषि की मुख्य और बैक पेपर परीक्षाएं भी इनके साथ ही होंगी। इनके अलावा बीबीए, बीसीए, बीवॉक (कंप्यूटर साइंस) के नए और पुराने कोर्स, बीएससी (गृह विज्ञान), बीएजेएमसी, बीपीईएस, बीसीए पुराने और नए कोर्स की भी परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन

बीवॉक आईटी, बीवॉक योगिक साइंस और बीएफए की मुख्य और बैक पेपर परीक्षाओं के अलावा बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएससी कृषि और ऑनर्स, बी-लिब व एमलिब की मुख्य और बैक परीक्षाएं भी दिसंबर ही में होंगी। इन सभी के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए विवरण

- विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन परीक्षा शुल्क नौ दिसंबर तक जमा करा सकेंगे।
- विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म को जरूरी पत्राजात के साथ ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए महाविद्यालयों में दस दिसंबर तक जमा कराएंगे।

- महाविद्यालय नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फार्म को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 11 दिसंबर तक जमा कराएंगे।

- परीक्षार्थी को परीक्षा फार्म के साथ सभी सत्यापित अभिलेख लगाने होंगे।
- एलएलबी, बीएएलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम के पहले सेमेस्टर तथा बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम अलग से जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed