फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students accuse college management of illegal extortion; uproar ensues.

Meerut News: छात्र-छात्राओं का काॅलेज प्रबंधक पर अवैध वसूली करने का आरोप, हंगामा

Thu, 10 Sep 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Students accuse college management of illegal extortion; uproar ensues.
उमा लोक नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग गांव भटीपुरा चौराहे पर स्थित उमा लोक नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं पर विभिन्न प्रकार के चार्ज लगाकर हजारों रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप कॉलेज प्रबंधन पर लगा है। छात्र-छात्राओं ने परेशान होकर बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने अवैध वसूली कर रहे अकाउंटेंट को घेर लिया। अकाउंटेंट ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। कॉलेज प्रबंधन के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। छात्रों ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर छात्रों से अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो वह कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
भटीपुरा गांव में स्थित उमा लोक नर्सिंग कॉलेज में दूरदराज और आसपास के सैकड़ों छात्र-छात्राएं कॉलेज में बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम आदि सहित कई कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में छात्रों से फाइन और क्लीनिकल पोस्टिंग के नाम पर 10-10 हजार रुपये की वसूली की जा रही है, जिसका कई छात्र शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके कॉलेज प्रबंधन अपनी तानाशाही पर अड़ा हुआ है। इसके चलते बृहस्पतिवार को अकाउंटेंट वरुण कुमार व एडमिन राजू ने छात्रों से उपस्थिति कम होने व क्लीनिकल पोस्टिंग पर भेजे जाने के लिए 10-10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा तो छात्र भड़क गए।
विज्ञापन

छात्रों ने अकाउंटेंट कार्यालय में हंगामा करते हुए घेर लिया। किसी तरह अकाउंटेंट ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। गुस्साए छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि विभिन्न प्रकार के चार्ज लगाकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। आवश्यक कागजात बनवाने से लेकर परीक्षा में बैठने तक हजारों रुपये देने पड़ते हैं तब जाकर उनकी परीक्षा होती है। इस दौरान कॉलेज में पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधानाचार्य प्रभु जे. ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आश्वासन दिया कि किसी तरह का कोई पैसा छात्रों को नहीं देना है। छात्रों ने साफ कहा कि अगर फिर से अवैध वसूली हुई तो वह कलक्ट्रेट का घेराव कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
प्रधानाचार्य का कहना है कि मामला सामान्य है। छात्रों की समस्या उनके संज्ञान में नहीं थी। कॉलेज प्रबंधन समिति से बात कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed