फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student who went from Gurukul was found after five hours

गुरुकुल से गई छात्रा पांच घंटे बाद मिली

Wed, 07 May 2025 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Student who went from Gurukul was found after five hours
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के दबथला स्थित वैदिक कन्या गुरुकुल से मंगलवार शाम एक छात्रा बाथरूम के समीप दीवार से कूदकर चली गई। छात्रा के जाने की खबर मिलने पर गुरुकुल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छात्रा को करीब पांच घंटे बाद गांव के मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया और थाने ले आई। गुरुकुल के आचार्य प्रमोद कुमार ने बताया 3 अप्रैल को छात्रा का कक्षा छह में दाखिला किया गया था। मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे अन्य छात्राओं के साथ वह भी कपड़े धो रही थी। बाकी छात्राओं ने कपड़े धोकर सुखाने के लिए छत पर डाल दिए, लेकिन एक छात्रा मौका पाकर बाथरूम में अपने कपड़े डालकर उसके समीप बनी दीवार कूदकर ईंख के खेत के रास्ते चली गई। जब छात्रा काफी देर तक भी स्कूल परिसर में नहीं दिखाई दी तो छात्राओं ने आचार्य को जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्रा के फरार होने की खबर से स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आचार्य ने परिजनों व पुलिस को सूचना को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को स्कूल से दो किलोमीटर दूर एक मंदिर के पास से रात करीब 10:00 बजे सकुशल बरामद कर लिया और थाने ले आए। आचार्य ने बताया कि छात्रा के स्कूल से फरार होने की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद छात्रा को सौंप दिया जाएगा। उसे अब स्कूल में नहीं रखा जाएगा। छात्रा फिलहाल थाने में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed