फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student shot dead in suspicious circumstances in Mandwadi

Meerut News: अन्य केंद्र.... मंदवाड़ी में संदिग्ध हालात में छात्र को लगी गोली, मौत

Tue, 21 Oct 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Student shot dead in suspicious circumstances in Mandwadi
मृतक का फाइल फोटो । (स्रोत परिजन) फलावदा
गांव के बाहर बाग में घायल अवस्था में मिला, चिकित्सकों ने मृत घाेषित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा (मेरठ)। गांव मंदवाड़ी में छात्र मुकुल (21) संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मंदवाड़ी में मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गांव निवासी बीए का छात्र मुकुल पुत्र राजेंद्र उर्फ लीडर जंगल में स्थित जयकार के बाग में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन को वह खून में लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल के पास मुकुल के चाचा गजेंद्र का मकान है। मकान में मुकुल का छोटा भाई गोलू मौजूद था लेकिन गोली चलने की आवाज का पता नहीं चला। जानकारी होने पर गोलू ने देखा कि उसका भाई खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा है। गोलू ने पिता को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में मोदीपुरम निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मुकुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मुकुल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता लीडर शुगर मिल में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि मुकुल बीए का छात्र था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। मुकुल को गोली कैसे लगी अभी पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता लीडर ने अज्ञात लोगों द्वारा पुत्र की हत्या करने की बात कही है। देर शाम तक घटना के संबंध में परिजनों द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed