फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student shot at in public on Garh Road, panic ensues

Meerut News: गढ़ रोड पर सरेआम छात्र पर गोली चलाई, भगदड़ मची

Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Student shot at in public on Garh Road, panic ensues
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर बाइक शोरूम के सामने एक युवक ने बुलंदशहर निवासी छात्र प्रवीण पर सरेआम गोली चलाई। छात्र हमले में बाल-बाल बचा। गोली चलने से सड़क पर भगदड़ मच गई और हमलावर भाग गया। पीड़ित छात्र ने आरोपी हमलावर सिसौली निवासी मनीष के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कहासुनी होना बताया गया है। बुलंदशहर निवासी प्रवीण, मेरठ से बीबीए कर रहा है। हालांकि वह इन दिनों कॉलेज से निष्कासित चल रहा है। प्रवीण का मनीष से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर कहासुनी हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आरोपी ने मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे प्रवीण पर जान लेवा हमला करते हुए उस पर गोली चलाई, जिससे वह बच गया। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

---------------------
बीड़ी नहीं देने पर सीने में चाकू घाेंपा, गंभीर घायल
मेरठ। कस्बा परीक्षितगढ़ में पुरानी मंडी गेट के पास शराबी राशिद निवासी मोहल्ला खजूरी दरवाजा ने पड़ोसी रफीक के बेटे लियाकत (35) को बीड़ी नहीं देने पर उसके सीने में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात राशिद ने लियाकत से बीड़ी मांगी थी। लियाकत ने बीड़ी देने से मना कर दिया। इसी बात पर आरोपी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed