{"_id":"5a325db04f1c1bc9678c1c26","slug":"student-murder-case-in-accused-said-love-affair-was-going-on-for-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बोला- एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ये रही हत्या के पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी बोला- एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, ये रही हत्या के पीछे की वजह
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा (सोनी) की हत्या के मामले में शामली पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (बलकटी) भी बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोनी के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसके परिवार वाले इसका विरोध करते थे। उसने कहा सोनी की हत्या के बाद वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें : श्मशान घाट में शव रखकर मांगा इंसाफ, SDM बोले- परिवार को मिलेगी हर मदद
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज से सहपाठियों के संग घर लौट रही कक्षा 12 वीं की छात्रा की युवक ने बलकटी से वार कर हत्या कर दी थी। गांव गढ़ी श्याम निवासी बीर सैन कश्यप की बेटी सोनी (17) गांव गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह छह सहपाठी छात्राओं के साथ पैदल गांव लौट रही थी। उसकी छोटी बहन काजल भी साथ थी। इस घटना के संबंध में काजल ने बताया कि गांव के पास पहुंचते ही गन्ने के खेत से एक युवक निकला, उसके हाथ में बलकटी थी। उसने सोनी को रोका। इसके बाद उसने बहन के चेहरे सहित पूरे शरीर पर बलकटी से प्रहार कर दिए। अन्य छात्राओं ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी तथा बलकटी लेकर पीछे भी दौड़ पड़ा, जिस कारण अन्य छात्राएं अपनी जान बचाकर वहां से भागीं। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद हत्यारोपी फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना। हत्या के कारण छात्रा के परिवार में मातम पसर गया। छात्रा के चाचा ओमपाल और सेठपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि आरोपी युवक ने दो माह पूर्व भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर झगड़ा किया था। घटना की पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन गांव वालों ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। अब आरोपी युवक ने छात्रा की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा़, कांधला थानाध्यक्ष, सीओ कैराना राजेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/