{"_id":"616c89e6216a4116e711a6d0","slug":"student-missing-from-kapsad-reached-amritsar-by-train-tc-returned-sardana-news-mrt56109239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ से लापता छात्र ट्रेन से पहुंच गया अमृतसर, टीसी ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ से लापता छात्र ट्रेन से पहुंच गया अमृतसर, टीसी ने लौटाया
विज्ञापन

सरधना। कपसाड़ गांव में शनिवार को घर से ट्यूशन के लिए निकला 11वीं कक्षा का छात्र अमृतसर पहुंच गया। छात्र को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए टीसी ने पकड़ लिया। टीसी ने उसे बच्चा समझकर दूसरी ट्रेन में बैठाकर सकौती भेज दिया। सकौती पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और परिजनों को मौके पर बुलाकर सौंप दिया।
गांव कपसाड़ निवासी नरेंद्र पुत्र धर्मसिंह का 15 वर्षीय बेटा निक्की 11वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार दोपहर वह गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गया था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने रात में ही थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। ग्रामीणों और पुलिस ने रातभर जंगल की खाक छानी। रविवार दोपहर ग्रामीणों को निक्की सकौती रेलवे स्टेशन पर बैठा मिला।
बताया जा रहा है कि निक्की का मन ट्रेन में बैठकर घूमने का था। वह परिजनों को बिना बताए घर से कुछ रुपये लेकर ट्यूशन में पहुंचा। इसके बाद वह दूसरी ट्यूशन में न जाकर सकौती रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वह यहां से ट्रेन में सवार हुआ और रातभर सफर कर अमृतसर जा पहुंचा। वहां बिना टिकट यात्रा करने पर टीसी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद टीसी ने उसे बच्चा समझ वापस घर जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया। जिसके बाद वह सकौती पहुंचा। तलाश कर रहे ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया। तब जाकर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।