फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student gang rape, rape for three months

छात्रा से सामूहिक बलात्कार, तीन माह तक करते रहे दरिंदगी

Thu, 21 Dec 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 21 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Student gang rape, rape for three months
छात्रा के साथ बलात्कार

मेरठ में नवीं कक्षा की छात्रा से बेगमपुल स्थित एक होटल में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और तीन माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। छात्रा के अनुसार आरोपियों ने होटल में उसकी अश्लील क्लिप बना ली थी, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। छात्रा के सच बताने पर आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है। दो युवक छात्रा के पड़ोसी हैं तो तीसरे आरोपी की मां यूपी पुलिस में सिपाही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। करीब तीन माह पूर्व छात्रा के मोहल्ले का शुभम नाम का युवक उसे स्कूल छोड़ने की बात कहकर बेगमपुल स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके दोस्त आकाश और मनु पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने अपने परिजनों को बताया तो वह उसकी मां पर तेजाब डाल देंगे और पिता की हत्या भी करा देंगे। छात्रा की होटल में ही अश्लील क्लिप भी बना ली, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर तीनों आरोपी छात्रा से दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन

 
कब तक सहन करूं  
लगातार यौन शोषण होने पर पीड़ित छात्रा ने मंगलवार को अपनी सहपाठी को आपबीती सुनाई। कहा कि इनका जुल्म सहन करूं। सहपाठी छात्रा ने सलाह दी कि वह बिना देर किए यह बात अपने परिजनों को बताए। जिसके बाद पीड़िता ने शाम को अपनी चाची को सारी बातें बताई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा पर सहमत हुए लोग
आरोपी शुभम और आकाश छात्रा के पड़ोसी हैं, जबकि तीसरा आरोपी मनु पल्लवपुरम निवासी है। जिसकी मां कांस्टेबल बताई गई है। परिजनों ने थाने जाने की तैयारी की तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने मामला आपस में निपटाने की सलाह दी। लेकिन मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने की वकालत करते हुए कहा कि आज उनकी बेटी है, तो कल को किसी ओर की बेटी के साथ भी ऐसी वारदात हो सकती है। उसके बाद पीड़ित परिवार के साथ सैकड़ों लोग छात्रा को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे।

पढ़ें : महिला को घर में अकेला देख घुसे तीन युवक, रातभर की दरिंदगी

थाने में दरोगा हुआ संवेदनहीन

Student gang rape, rape for three months
रेप पीड़िता

मामला तीन महीने पहले का बताकर थाना पुलिस बोली कि पहले क्यों नहीं बताया। जिस पर लोगों ने कहा कि छात्रा दहशत में थी। एक दरोगा ने पूछा कि अब कैसे साहस आ गया। जिस पर लोग भड़क उठे। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसओ सिविल लाइन कमलेश प्रकाश शुक्ला ने लोगों को समझाकर तहरीर मांगी। जिसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

पुलिस जांच करा ले
शुभम और आकाश के परिजनों ने थाने पहुंचकर कहा कि दोनों एक बाइक शोरूम में मैकेनिक हैं। आकाश की फरवरी में शादी होनी है। आरोप है कि छात्रा की शुभम से दोस्ती थी। पुलिस इसकी जांच करा ले। 

तीनों आरोपी होंगे गिरफ्तार
एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच होगी। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शुभम के भाई को हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपी जल्द गिरफ्तारी होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed