{"_id":"673522035d32ae2daa0da6b4","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-herself-with-the-noose-of-her-scarf-in-the-hostel-meerut-news-c-72-1-smrt1021-124436-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हॉस्टल में छात्रा ने दुपट्टे के फंदे से फंदा लगा लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हॉस्टल में छात्रा ने दुपट्टे के फंदे से फंदा लगा लगा जान दी
विज्ञापन
परिजन ने नहीं दी तहरीर, आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ बाईपास स्थित विश्वविद्यालय के हाॅस्टल के कमरे में मंगलवार रात पॉलिटेक्निक कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कांति (19) ने पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने पर आए परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
हाॅस्टल की वार्डन अंतिम ने बताया कि मंगलवार शाम खाना खाने के बाद कांति जल्दी अपने कमरे में चली गई थी। वह रात में दस बजे के बाद हाॅस्टल में चेकिंग के लिए घूम रही थीं। इस दौरान उन्होंने कांति के कमरे की लाइट ऑन दिखी। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कांति का कोई जवाब न मिलने पर जानकारी अन्य वार्डन और छात्राओं को दी। इसके बाद अन्य वार्डन और छात्राओं के सहयोग से दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा गया।
कमरे में कांति पंखे से बंधे दुपट्टे के बने फंदे पर लटकी थी। उसे फंदे से नीचे उतार कर तुरंत डाॅक्टर को दिखाया गया। डाॅक्टर ने कांति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में कांति के कमरे में जाने के बाद न तो काेई कमरे में आया न ही कोई कमरे से बाहर गया। घटना की जानकारी पर परिजन बुधवार शाम सुभारती चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कागजी कार्रवाई करने के बाद शव लेकर बिहार चले गए। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कांति ने खुदकुशी की है। आत्महत्या का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि कांति कुछ समय से परेशान चल रही थी।