{"_id":"5ff763db8ebc3e340905a6a1","slug":"student-attacked-with-sharp-edged-weapon-while-playing-dj-in-village-kaili-laward-news-mrt5194136194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कैली में डीजे बजाने पर छात्र पर धारदार हथियार से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कैली में डीजे बजाने पर छात्र पर धारदार हथियार से हमला, घायल
विज्ञापन

दौराला। जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर गांव कैली में एक छात्र पर पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कैली गांव निवासी अब्दुल्ला ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा नावेद दादरी गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र है। बुधवार को नावेद का जन्मदिन था। जन्मदिन की खुशी में बेटे ने घर पर डीजे बजा रखा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के तीन युवक वहां पहुंचे और डीजे बजाने को लेकर नावेद से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो युवकों ने नावेद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।