फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggling in two sides on Holi, eight wounded

यूपी : दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

Sun, 04 Mar 2018 05:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Mar 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Struggling in two sides on Holi, eight wounded
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां दुल्हेंडी पर शराब पीकर गाली देने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव व लठी-डंडे चले। संघर्ष में आठ लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बागपत इब्राहिमपुर माजरा गांव में दुल्हेंडी की शाम शराब पीकर गाली देने पर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। बाइक में आग लगा दी। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन


रमाला के इब्राहिमपुर माजरा गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रवीन पुत्र रोहताश ने शराब पीकर रविंद्र पुत्र इकबाल के साथ गाली गलौच कर दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को घर भेज दिया। थोड़ी ही देर बाद प्रवीन पक्ष के लोगों ने रविंद्र के घर पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। हमलावरों ने रविंद्र की बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: तीन परिवारों को जिंदा जलाने की कोशिश, तेल छिड़कर लगाई आग

Struggling in two sides on Holi, eight wounded
फाइल फोटो

इसमें एक पक्ष के रविंद्र पुत्र इकबाल, ब्रहम पुत्र श्यामे, मनोज पुत्र नफे, आनंद पुत्र ब्रजपाल और तेजपाल पुत्र श्यामे, दूसरे पक्ष के पप्पू पुत्र बुध सिंह, उपेंद्र पुत्र कृष्णपाल और अनुज पुत्र रामबीर निवासी इब्राहिमपुर माजरा घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गांव के गणमान्य लोगों ने बैठक कर दोनों पक्षों से वार्ता कर आपस में समझौता करा दिया। दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर वापस ले ली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed