यूपी: तीन परिवारों को जिंदा जलाने की कोशिश, तेल छिड़कर लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बामनौली गांव में असामाजिक तत्वों ने घरों में आग लगाकर तीन परिवारों को जिंदा जलाने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष ने दोघट थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
बुधवार की रात में असामाजिक तत्वों ने बामनौली गांव में तीन परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इन घरों के मुख्य दरवाजे पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग बुझाकर परिवारों को सुरक्षित निकाला।
गांव निवासी राधा वर्मा पत्नी नरेश वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात में अपने बेटे और बेटी के घर में सो रही थी। घर में धुआं उठने लगा तो उसकी आंख खुली तो वह आग को देखकर घबरा गई। शोर शराब करना शुरू कर दिया। दोनो बच्चों को उठाया।
पढ़ें : यूपी: रास्ता बनाने को लेकर बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन लोग घायल
यह ही हाल ओमपाल पुत्र राजे और शौकीन पुत्र सद्दीक का रहा। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद परिवार के लोगों को घरों से बाहर निकाला।
ग्रामीणों की मद्द से असामाजिक तत्वों की गली, मोहल्ले में जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को तीनों परिवार के लोगों ने दोघट थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
उधर, दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई। केवल दरवाजे में ही आग लगाई है। किसी तरह का अन्य नुकसान नहीं हुआ है। परिवार को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप गलत है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/