फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle, stone pelting, firing between two sides during shop allotment in Allipur

अल्लीपुर में दुकान आवंटन के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग

Tue, 27 Jul 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Struggle, stone pelting, firing between two sides during shop allotment in Allipur
अल्लीपुर में दुकान आवंटन के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पथराव और फायरिंग
विज्ञापन

खरखौदा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के बाद जीत का जश्न मनाने के दौरान एक पक्ष की टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।
क्षेत्र के गांव अल्लीपुर की जनसंख्या करीब 3000 है। गांव में सोमवार को नई दुकान का आवंटन होना था। जिसमें ग्राम प्रधान मनीराम, ग्राम सचिव अंशुल पुंडीर व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। मैदान में दो प्रत्याशी अकरम पक्ष की ओर से इरम पुत्री कलवा व शोएब की पत्नी फोजिया थी। ग्रामीणों ने अलग-अलग हाथ उठाकर दोनों को समर्थन दिया। अकरम पक्षा को 421 और शोएब पक्ष को 368 लोगों का समर्थन मिला। अकरम पक्ष के नाम दुकान का आवंटन किया गया। विजयी जश्न के दौरान दूसरे पक्ष दूसरे पक्ष ने टिप्पणी की। इसके बाद गाली गलौच व कहासुनी हुई तथा बाद में दोनों पक्षों ने मकानों की छतों पर चढ़कर पथराव किया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही फायरिंग भी की गई। जब पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच-बचाव करने के लिए हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर सीओ किठौर के नेतृत्व में खरखौदा थाना सहित थाना मुंडाली थाना व लिसाड़ी गेट सहित आसपास के थानों से भी भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले को शांत करते हुए दोनों पक्ष के 17 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ दोनों पक्षों के अकरम, फिरोज, फैजान, भूरा, शहीद, आरिफ, वसीम, मुजाहिद, फखरुद्दीन, जमालुद्दीन, शाहिद सहित 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए गए 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर और भी नाम प्रकाश में आएंगे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed