फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle in Chakrod dispute in Aichi Khurd, five arrested

एची खुर्द में चकरोड के विवाद में संघर्ष, पांच गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Struggle in Chakrod dispute in Aichi Khurd, five arrested
परीक्षितगढ़। चकरोड के विवाद में ग्राम ऐंची खुर्द में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए चालान कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ईलम सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच पिछले कई वर्षों से चकरोड का विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार शाम सुरेंद्र सिंह पक्ष के चार लोग अपने खेतों पर पहुंचे और चकरोड काटने लगे। दूसरे पक्ष के ईलम सिंह को चकरोड काटने की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और चकरोड काटने का विरोध किया। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और लाठी-डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के सुरेंद्र, विरेंद्र, सतपाल पुत्र भूले, मोहित पुत्र सुरेंद्र, आकाश पुत्र सरदार को हिरासत में थाने ले आए। सुरेंद्र के पास से तमंचा व चार कारतूस मिले हैं। दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने सुरेंद्र पक्ष के पांच लोगों तथा ईलम सिंह पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed