फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strong security arrangements will be in place at the Garh Ganga fair.

Meerut News: गढ़ गंगा मेले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Strong security arrangements will be in place at the Garh Ganga fair.
मेरठ। आगामी पांच नवंबर कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गढ़ गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार, मेले के सफल आयोजन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद हापुड़ को अतिरिक्त पुलिस बल और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, 17 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 340 सब इंस्पेक्टर, 345 हेड कांस्टेबल, 1550 कांस्टेबल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करेंगे। इनके अलावा 26 महिला उप-निरीक्षक, 125 महिला दीवान व कांस्टेबल, यातायात पुलिस के 13 निरीक्षक व उप-निरीक्षक और 122 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहेंगे। साथ में छह घुड़सवार पुलिस दस्ते, दो फ्लड पीएसी कंपनियां (नदी पुलिस), एक पीएसी कंपनी और छह एसडीआरएफ टीमें किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी पर विशेष जोर
डीआईजी ने बताया कि मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों से वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए है। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed