फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strings of Sambhal violence linked to Pakistan: Dharampal Singh

पाकिस्तान से जुड़े संभल हिंसा के तार : धर्मपाल सिंह

Thu, 05 Dec 2024 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Strings of Sambhal violence linked to Pakistan: Dharampal Singh
मेरठ-------विकास भवन सभागार में मंत्री धर्मपाल सिंह कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रम समीक्षा
मेरठ के प्रभारी मंत्री बोले, संभल में आग लगाने जा रहे विपक्षी नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संभल हिंसा के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। वर्तमान में संभल में पूरी तरह शांति व्यवस्था है। विपक्षी नेता वहां पर आग लगाने जा रहे हैं।
विकास भवन सभागार में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संभल हिंसा में पाकिस्तान के खोखे पाए गए हैं। यह निंदनीय घटना है और जानबूझकर कराई गई है। सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। शीघ्र ही दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोकने के सवाल पर कहा कि ये लोग वहां आग लगाने जा रहे हैं। उन्हें आग नहीं लगाने दी जाएगी। सिंह ने कहा कि मेरठ में एकमात्र बचा गांव भी शीघ्र ही सड़क से जुड़ जाएगा। जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार डिजिटल कुंभ होगा। दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे महाकुंभ की गतिविधियां देख सकेगा। यूपी के मंत्रियों का एक समूह संपूर्ण देश में महाकुंभ का न्यौता देने जा रहा है। इस बार अलौकिक, अद्वितीय और डिजिटल महाकुंभ होगा। मेरठ में 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक अलाव जलेंगे।
विज्ञापन



मंत्री बोले-कूड़े से सोना बनाएंगे
मीडिया कर्मियों ने प्रभारी मंत्री से कहा कि लोहियानगर में कूड़ा प्लांट पर भ्रष्टाचार हुआ है। वहां खाली बेल्ट घूम रही थी और भुगतान हो रहा था। कूड़ा निस्तारण नहीं कराया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने महापौर और नगर आयुक्त से बातचीत की। जल्द एनटीपीसी द्वारा कूड़ा प्लांट लगाने की बात कही, जोकि कूड़े से कोयला बनाएगा। कूड़ा प्लांट की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेरठ में जल्द कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा। यहां कूड़े से कंचन बनेगा। कंचन क्या होता है, इस पर प्रभारी मंत्री बोले कि सोना। हालांकि कंचन का मतलब धन भी होता है। बाद में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा कूड़े से कोयला और बिजली बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकास और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है।

विकास भवन के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने और नकली दवा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने को कहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मेरठ महाभारतकाल से जुड़ा है, यहां टूरिज्म सर्किट बनाने के लिए आवश्यक काम करें। इस माैके पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी मौजूद रहे।

मेरठ-------विकास भवन सभागार में मंत्री धर्मपाल सिंह कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रम समीक्षा

मेरठ-------विकास भवन सभागार में मंत्री धर्मपाल सिंह कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रम समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed