{"_id":"5d1bb8778ebc3e3c8a2fbd75","slug":"strike-of-contractual-linemen-continues-electricity-system-derailed-meerut-news-mrt4312899180","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैनों की हड़ताल जारी, विद्युत व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैनों की हड़ताल जारी, विद्युत व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश में चल रही संविदा लाइनमैनों की हड़ताल छठें दिन भी जारी रही। इसके चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। पीवीवीएनएल में भी फाल्ट ठीक होनेे में देरी हो रही है। बिना बिजली लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
समय से वेतन नहीं मिलने, निर्धारित वेतन से कम वेतन मिलने और ईपीएफ का कोई हिसाब नहीं होने आदि की मांगों को लेकर प्रदेश के संविदा लाइनमैन गत 27 जून से हड़ताल पर रहकर लखनऊ में धरना दे रहे हैं। पीवीवीएनएल के सभी संविदा लाइनमैनों के कार्य बहिष्कार पर जाने से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। स्थिति को काबू करने के लिए कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था कराई है, लेकिन नए लाइनमैनों को फाल्ट ढूंढकर इसे ठीक करने में देरी हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को बिजली कट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी शहर के दो दर्जन बिजलीघरों में तीन से पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। भारी अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि संविदा लाइनमैनों की हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है। फाल्ट होने पर ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसे ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है। वहीं संविदा कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मांग ज्ञापन भेजा गया है। अधिकारियों से हुई वार्ता में बात नहीं बनी। जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक लाइनमैन काम नहीं लौटेंगे।
गर्मी में बिलबिलाए लोग
ओवर लोड के चलते लगातार फाल्ट हो रहे, जिस कारण भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के परेशान हैं। पूरे शहर में स्थिति यह है कि दिनभर में कहीं 2 घंटे तो कहीं 4-5 घंटे तक लगातार बिजली गायब रहती है। बिना बिजली के पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार रात में भी मोहकमपुर, गंगानगर समेत कई इलाकों में बिजली जाने से लोग गर्मी से बिलखते रहे।