फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strike for facilites

सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दिया

Tue, 10 Dec 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
strike for facilites
सरधना। छुर गांव में मूलभूत मांगे पूरी न होने पर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। देहात क्षेत्र में तमाम सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया। बताया कि लंबे समय से कंकरखेड़ा से बपारसी तक ओडीआर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा रही है। मार्ग पर यातायात की सुविधा नहीं है। वहीं, मेरठ से कालंद, छुर होते हुए शामली तक पर्याप्त बसों का संचालन कराने, गांव में पीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, पशु अस्पताल बनवाने, महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट व जिम की व्यवस्था करने आदि की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांगे रख चुके हैं पर किसी ने सुनवाई नहीं की। मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा है। बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। धरने में महिला कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल रही। इस मौके पर सुधीर तालियान, निक्की तालियान, हुसन वीर, संजीव तालियान, कोच यशपाल, जगदीश, सतेंद्र सिंह, संजय, विकास व प्रदीप पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed