{"_id":"61aef7e05476921fec206e34","slug":"strike-ends-contract-health-workers-will-return-to-duty-from-today-agreed-on-these-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म: आज से ड्यूटी पर लौटेंगे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, इन मांगों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म: आज से ड्यूटी पर लौटेंगे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, इन मांगों पर बनी सहमति
Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM IST
सार
कई दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद आज से संविदा स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर लौट जाएंगे। लखनऊ में उनकी चार मांगों पर सहमति बन गई है। मंगलवार से वे ड्यूटी पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की मेरठ में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार शाम खत्म हो गई। लखनऊ में उनकी चार मांगों पर सहमति बन गई है। मंगलवार से वे ड्यूटी पर लौट आएंगे।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद द्विवेदी ने बताया कि वेतन विसंगति, ट्रांसफर पॉलिसी, आउटसोर्सिंग और नियमित पदों में वरीयता वाली मांगों पर शासन से सहमति बन गई है।
सोमवार दिन में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिले में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 900 संविदा कर्मचारी हैं, इनमें चिकित्सक, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ आदि हैं।