फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action will be taken if invalid schools are not closed

अमान्य विद्यालयों के बंद नहीं होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 31 Aug 2025 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if invalid schools are not closed
मेरठ। प्रदेश में अमान्य रूप से चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश के शिक्षा निदेशक माध्यमिक डाॅ. महेंद्र देव ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों से अमान्य रूप से चल रहे विद्यालयों पर अभी तक हुई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी की एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति को अमान्य स्कूलों की जांच कराने तथा प्रत्येक माह मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आख्या उपलब्ध कराने व जिला समिति से प्राप्त आख्या पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए दो सितंबर तक इसका ब्योरा मांगा गया है। ऐसी कोई सूचना नहीं मिलने पर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed