फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strengthen biological clock

जैविक घड़ी मजबूत बनाएं

Sun, 26 Apr 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
strengthen biological clock
मेरठ। लॉकडाउन ने हर किसी की जिंदगी बदल दी है। इससे मन में तरह-तरह के भाव आ रहे हैं। ऐसे में शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। ये विचार सीसीएसयू के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता का है।
विज्ञापन

वे बताती हैं कि हमारी रिदम यानी जैविक घड़ी आसानी से उपलब्ध संसाधन है। लॉकडाउन के दौरान मानसिक कष्ट कम करने और कोरोना के प्रति जागरूकता वैज्ञानिक आधार पर बढ़ानी होगी। शरीर की निष्क्रियता से उत्पन्न भय हमें बेचैन करता है। घबराहट भी बढ़ाता है। ऐसे में दैनिक जीवन के नकारात्मक भाव शरीर की क्रियाओं को ऊर्जा देने लगते हैं। इसलिए प्रतिरक्षा को बढ़ाकर जैविक घड़ी को मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन

हमारे शरीर की हर कोशिका में घड़ी होती है। ये अदृश्य घड़ी शरीर के बाहर से, सांसारिक प्रकाश और अंधकार द्वारा हमारे मस्तिष्क को सिंक्रनाइज (चालित) करती हैं। ये अन्य अंगों को सिंक्रनाइज करने के लिए संभव बनाकर विभिन्न जरूरतों तथा प्रक्रियाओं को समयानुसर चलायमान रखती हैं। इस जैविक घड़ी का आधार हमारे मस्तिष्क में स्थित है जो पूरे शरीर के जागने, सोने, भूख-प्यास लगने और यहां तक कि हमारे मूड को भी प्रभावित करती है। मनुष्य स्वभाव व उद्भव से दिनचर प्राणी है। हम समय अनुसार दिन में खाते और रात को निष्क्रिय रहते हैं। इसलिए हमारी जैविक घड़ी स्वाभाविक कार्य करती है। जब हमारे कार्य रात में संपन्न होने लगते हैं तो अनजाने में ही हम खुद अपने अंगों को असमंजस में डाल देते हैं। हमारे अंग स्वयं को प्रकाश-अंधेरे चक्र से अलग व्यवहार करने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। हमारे शरीर की समय प्रणालियां आपस में समझौता करने लगती हैं। यह सर्केडियन व्यवधान है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान रोजाना नियमित रूटीन के साथ सोने का समय रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन आधे घंटे धूप जरूर देखें। यह तनाव को हराने की क्षमता रखतीा है। सामाजिक अलगाव हमारे मानसिक उद्गारों पर सीधा हमला करता है। ऐसे में अलग-थलग न रहें। दूसरों के संपर्क में बने रहे और शारीरिक गतिविधि करें। नियमित व्यायाम करें। अच्छी दिनचर्या के साथ गहरी नींद लें। जिएं और दिन-प्रतिदिन बेहतर जिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed