फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Street vendors and carts jam in smart city, vending zones lying empty

Meerut News: स्मार्ट सिटी में रेहड़ियों और ठेलों से जाम, वेंडिंग जोन पड़े हैं खाली

Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Street vendors and carts jam in smart city, vending zones lying empty
वेडिंग जोन
सहारनपुर। एक तरफ स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सड़कों पर रेहड़ियां और ठेले लग रहे हैं, जो जाम लगने का कारण बनते हैं। वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये खर्च कर तैयार किए गए वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। कई जगहों पर वेंडिंग जोन में टीनशेड जंग खा रही हैं। निगम द्वारा अलॉटमेंट नहीं किए जाने के चलते कईं वेंडरों ने खुद ही वेंडिंग जोन में सामान रखकर दुकान चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर में करीब 17 हजार वेंडर हैं, इनमें थड़ा लगाकर सामान बेचने वाले और रेहड़ियां व ठेले लगाकर सामान बेचने वाले शामिल हैं। नगर निगम ने चार साल पहले वेंडरों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। महानगर में दस से अधिक जगह पर वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह चिह्नित की गईं थीं। एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे रिमाउंट डिपो के पास से निकल रहे मार्ग की साइड में फुटपाथ जैसा बेस बनाकर उस पर टीनशेड लगाने का कार्य शुरू किया गया था, जो अधूरा छोड़ दिया गया। यहां लगाई गई टीनशेड जंग खा रही हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति के पीछे 62 फुटा रोड क्षेत्र में 150 से अधिक वेंडरों के लिए टीनशेड लगाई गई है, लेकिन यहां भी अभी तक वेंडरों को शिफ्ट नहीं किया गया है। नतीजा शहर भर में मुख्य मार्गों और बाजारों में खड़े रेहड़ियां और ठेले जाम की वजह बन रहे हैं। शहीद गंज, सब्जी मंडी, दालमंडी पुल, खुमरान पुल, जामा मस्जिद के सामने की सड़क और नदी का पुल, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, चिलकाना रोड, रायवाला, रानी बाजार सहित अनेक जगहों पर रेहड़ी और ठेलों के कारण जाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुकानदार करते हैं वसूली

महानगर में अनेक दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने खुद तो सड़क पर अतिक्रमण किया ही हुआ है। साथ ही वह दुकानों के बाहर सड़क पर रेहड़ियां खड़ी करवाकर उनसे प्रतिदिन की वसूली भी करते हैं। बीते वर्ष अपर नगरायुक्त ने जामा मस्जिद क्षेत्र में सब्जी मंडी का निरीक्षण करते समय ऐसे मामले पकड़े थे, लेकिन अव्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है।
- विरोध के चलते बैकफुट पर आया निगम
नगर निगम ने कंपनी बाग के चारों ओर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने अपने कदम पीछे खींच लिए। जबकि उक्त मार्गों पर कार पार्किंग, पुरानी कारों की बिक्री और अन्य प्रकार के अतिक्रमण हैं।

- 62 फुटा रोड और जिला अस्पताल के पीछे बने वेंडिंग जोन में वेंडरों को काफी समय पहले जगह अलॉट हो चुकी है, लेकिन वेंडर वहां जा नहीं रहे हैं। दो अक्तूबर से अभियान चलाकर संबंधित वेंडरों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा हमने दो पीएम स्वनिधि बाजार के नाम से वेंडिंग जोन शुरू किए हैं। जरूरत के हिसाब से अन्य जगहों पर भी वेंडिंग जोन बनाने का काम होगा। - राजेश यादव, अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed