{"_id":"6a89d9d095109ce6b80af3d4","slug":"street-vendor-attacked-attackers-caught-on-cctv-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113235-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ठेली वाले पर हमला किया, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ठेली वाले पर हमला किया, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गुड़ मंडी में छोले भटूरे की ठेली लगाने वाले अमित सैनी के साथ पांच-छह युवकों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमित सैनी गुड़ मंडी में छोले भटूरे की ठेली लगाता है। अमित सैनी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक पांच-छह युवकों ने बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए अमित पास ही स्थित एक किराना दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां पहुंचकर भी उनके साथ मारपीट जारी रखी, जिससे दुकान का सामान भी तीतर-बीतर हो गया। किराना व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी भाग गए।
पीड़ित का आरोप है कि भागते समय एक आरोपी ने अपना नाम शुभम बताते हुए कहा कि पुलिस उसकी कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मारपीट की पूरी घटना और आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है और पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।