{"_id":"6a7b3beeba3efd370f031fc5","slug":"stray-dogs-mauled-a-farmer-to-death-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108265-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र: मेरठ में पोते के सामने दादा को नोचकर खा गए कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र: मेरठ में पोते के सामने दादा को नोचकर खा गए कुत्ते
विज्ञापन
किठौली में हुई हृदयविदारक घटना, खेत पर ईख बांधने गए थे किसान लख्मी
गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया, पहले भी हो चुकी हैं कुत्तों के जानलेवा हमले की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने पोते के सामने दादा लख्मी (58) को नोच-नोचकर मार डाला। वह खेत में ईख की बंधाई करने गए थे। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
किठौली निवासी किसान लख्मी पुत्र रामशरण मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईख बांधने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद लख्मी के बड़े पुत्र जितेंद्र का बेटा ईशांत अपने दादा को देखने खेत पर पहुंचा। खेत पर पहुंचते ही ईशांत की चीख निकल गई। उसके सामने कुत्तों का झुंड उसके दादा लख्मी को नोचकर खा रहा था। ईशांत चीखते-चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ा और रास्ते में मिले ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर जब खेत पर पहुंचे तब कुत्ते भाग निकले। वहां लोगों ने जो मंजर देखा, वह रूह कंपा देने वाला था। कुत्ते लख्मी के शरीर का मांस नोच-नोचकर खा चुके थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नाराज ग्रामीणों ने शव को करीब एक घंटे तक नहीं उठने दिया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक माह में कुत्ते दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। वहीं कुछ माह पहले कुत्तों के हमले में छह साल के बच्चे की भी मौत हो गई थी। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर हिंसक कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, ताकि लावारिस कुत्तों को पकड़ने की योजना बनाई जा सके। जान गंवाने वाले लख्मी के दो पुत्रों में एक अंकुर ड्राइवरी करता है, जितेंद्र प्राइवेट नौकरी कर परिवार चलाता है।