फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs create panic in Nehru Nagar, child attacked

Meerut News: नेहरू नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे पर हमला

Sun, 08 Feb 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs create panic in Nehru Nagar, child attacked
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के नेहरू नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह नेहरू नगर निवासी कालूराम का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन

हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही है लेकिन नगर निगम इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा। नागरिकों ने नगर निगम को सूचना देकर कुत्तों को पकड़ने की मांग की लेकिन कई घंटे बाद निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि समय रहते कार्रवाई न होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed