फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs attacked wild animal Nilgai

Meerut News: लावारिस कुत्तों ने वन्य जीव नील गाय पर किया हमला

Tue, 25 Nov 2025 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs attacked wild animal Nilgai
कुत्तों के हमले से घायल पड़ी वन्य जीव नीलगाय स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सराय खादर में आवारा कुत्तों ने वन्य जीव नील गाय को अपना शिकार बनाया और उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सराय खादर गांव में आवारा कुत्तों ने वन्य जीव नीलगाय को अपना शिकार बनाने के उद्देश्य से हमला कर दिया। घंटे तक दौड़ने के बाद वह पूरी तरह जख्मी हो गई कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा वह गांव के पास पहुंची तो ग्रामीण युवाओं ने जैसे तैसे कुत्तों के हमले से उसे बचाया और वह खेत में बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग की टीम को दी। करीब एक घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। नील गाय काे रेस्क्यू सेंटर लाकर उपचार किया गया। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed