फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray bull caught and sent to cow shelter

Meerut News: आवारा सांड को पकड़कर गोशाला भेजा

Sun, 15 Mar 2026 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stray bull caught and sent to cow shelter
छात्र की मौत के बाद खुखार आवारा सांड को पकड़ते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद
- छात्र की मौत के बाद कॉलोनी में था भय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में कक्षा आठवीं के छात्र की मौत के बाद लोगों में फैले भय के बीच नगर पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खूंखार हो चुके लावारिस सांड को पकड़कर गोशाला भेज दिया। सांड को पकड़ने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है।
कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी शगुन (13) पुत्र बालेश्वर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र था। 7 मार्च को घर से दूध लेने के लिए निकला था। लौटते समय लावारिस सांड के हमले का शिकार हो गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां कई दिन तक उसका इलाज चला। उपचार के दौरान 13 मार्च को छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

छात्र की मौत के बाद परिजनों और कॉलोनी के लोगों में भी भारी आक्रोश और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से लावारिस गोवंश का आतंक बना हुआ है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लावारिस सांड को बेहोश कर काबू किया। इसके बाद सांड को पकड़कर मालीपुर स्थित गो आश्रय स्थल में छोड़ दिया गया।

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि छात्र पर हमला करने वाले आवारा सांड को पकड़कर मालीपुर गोशाला भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जाएगा।

छात्र की मौत के बाद खुखार आवारा सांड को पकड़ते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

छात्र की मौत के बाद खुखार आवारा सांड को पकड़ते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed