फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray animals and cattle damaging crops in the fields.

Meerut News: खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशु और गोवंश

Sat, 27 Jun 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 27 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Stray animals and cattle damaging crops in the fields.
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने बीडीओ को बताई समस्या, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विकास खंड क्षेत्र में बढ़ती छुट्टा पशुओं और गोवंश की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि छुट्टा पशुओं और गोवंश किसानों के खेत में उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रात-रातभर खेतों में पहरा देना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है। उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे इन पशुओं से कई लोग इन दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि इस तरह के गोवंश एवं अन्य पशुओं को सुरक्षित गोशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गोशालाओं की क्षमता बढ़ाकर पशुओं के चारे, पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में आवारा पशुओं की संख्या अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाकर उन्हें शीघ्र हटाया जाए तथा भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष अजय त्यागी व जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों के हित में प्रशासन को इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed